छत्तीसगढ़

सरायपाली : घर से बाहर निकल जाओ कहते हुये मारपीट

सरायपाली. प्रियंका साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कि वह ग्राम दुलारपाली में रहती है । बीएससी की पढाई कर रही है । वह उनकी माता रीता साहू व बहन प्राची साहू जो गुंगी है तीनो अलग रहते उनके पिता जयप्रकाश उन लोगो को छोड दिये है। उनकी मां के नाम से राशन कार्ड है जो उनके पिताजी राशन कार्ड का फोटो कपी रखे है जिसे हर माहिना सोसायटी से राशन निकालकर ले जाते हम लोगो को नहीं देते है। कि दिनांक 11 सितंबर को राशन दुकान चावल लेने के लिये गये थे पता चला कि उनके पिता जयप्रकाश राशन ले गये है। पता करने पिताजी के कमरा में चावल लाये है कि नहीं पता करने गये थे कि उसी समय दोपहर करीब 03:30 बजे बुआ चमेली साहू आयी और बोली कि ये राशन हमारा है कहते गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये उनके सिर के बाल को पकडकर खींचते हुये कुर्सी में पटक दी घटना को देख उनकी मां रीता साहू बीच बचाव करने आयी तो उनके पिता जयप्रकाश साहू उनके मां के सिर के बाल को पकडकर गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा बुआ चमेली साहू हम लोगो को घर से बाहर निकल जाओ कहते हुये धमकी देने लगी मारपीट से उनके बांये कान में चोट आयी तो उनकी मां रीता के सिर में चोट आयी है। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर
294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!