छत्तीसगढ़

112 की मदद से पुलिस की टीम ने वनांचल की दो बालिकाओं को जिला अस्पताल से घर तक पहुंचाया, अपनी बच्चियों को सकुशल घर में पाकर परिजन पुलिस की टीम को बधाइयां देते नहीं थक रहे

आमतौर पर आप पुलिस की निष्ठुरता, बेहरमी, लापरवाही, बेरपाही जैसी खबरें ही पढ़ते होंगे। लेकिन कभी-कभी पुलिस की टीम भी मानवता भरे ऐसे काम कर जाती है, जिससे वे भी शान से कह पाते हैं कि, वर्दी का सवाल है साहब… वरना हमारे सीने में भी दिल धड़कता है… तो पढ़िए कि यहां पुलिस की टीम ने ऐसा क्या काम किया, जिससे उसकी सराहना होगी… वैसे तो जनता का भरोसा जीतने के लिए कोरबा जिले में विभिन्न स्तर पर काम चल रहा है। डायल 112 इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। इसी 112 की मदद से पुलिस की टीम ने वनांचल की दो बालिकाओं को जिला अस्पताल से घर तक पहुंचाया, अपनी बच्चियों को सकुशल घर में पाकर परिजन पुलिस की टीम को बधाइयां देते नहीं थक रहे थे। हुआ कुछ यूं कि रजगामार चौकी के अंतर्गत आने वाले गंडई गांव में 10 वर्ष की पार्वती कंवर को कुत्ते ने काट लिया था। जिस पर बड़ी बहन सरस्वती ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद पीड़िता की स्थिति में सुधार देखते हुए अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अब दोनों बालिकाओं के सामने समस्या थी कि वे गांव तक कैसे पहुंचें। एक युवक को समस्या बताने पर उसने डायल 112 को जानकारी दी, जहां से इन्होंने मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल परिसर पहुंची और बालिकाओं की समस्या को समझकर उन्हें उनके गांव ही नहीं बल्कि घर तक सकुशल पहुंचाया। गांव की मितानिन के समक्ष दोनों बालिकाएं उनके परिजनों के हवाले की गईं, जिस पर परिजन काफी खुश नजर आए। समय-समय पर आपात स्थिति के दौरान डायल 112 के द्वारा इसी प्रकार के काम किए जाते रहे हैं। ऐसे ही कुछ काम होते हैं, जिनकी बदौलत पुलिस पर आम लोगों का भरोसा आज भी कायम है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!