छत्तीसगढ़

किसान ने लाइट-साउंड सिस्टम से सजाया ट्रैक्टर सरकारी नौकरी छोड़कर , 80 लोगों को दिया रोजगार

अब तक आपने हरियाणा और पंजाब के किसानों में ट्रैक्टर के प्रति असीम लगाव देखा होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ का एक किसान उनसे भी रंगीला निकला। वह अपने ट्रैक्टर को लग्जरी गाड़ी की तरह सजाकर रखता है। ट्रैक्टर में डीजे साउंड और डिस्को लाइट लगवाई है। इसी डीजे साउंड की आवाज के बीच वह अपने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई व अन्य कार्य करता है। इस ट्रैक्टर को वह खुद ही चलाता है। उसका दावा है कि छत्तीसगढ़ का वह इकलौता ऐसा किसान है जिसके पास इस तरह का ट्रैक्टर है।

बेमेतरा जिले के खोहडिया गांव के युवा किसान दानेश्वर वर्मा हार्टीकल्चर से MSc पास है। दानेश्वर अपने 80 एकड़ का फार्म हाउस में खेती करता है। साथ ही उसने दूसरे किसानों की 25 एकड़ जमीन को भी रेगहा पर लिया है। इतनी बड़ी जमीन पर यह पढ़ा-लिखा किसान पूरी मस्ती के साथ खेती किसानी करता है। इसके लिए ट्रैक्टर भी शानदार लुक में है। 40-50 हजार रुपए खर्च करके डीजे साउंड और लाइटिंग करवाई गई है। डीजे साउंड की धुन पर रोजाना सात से आठ घंटे ट्रैक्टर से कृषि कार्य करता है। वह खुद भी उसकी धुन पर थिरकता है और उसके साथ काम करने वाले अन्य मजदूर भी।

यू ट्यूब देखकर बनाया ट्रैक्टर

दानेश्वर का कहना है कि उसने जब खुद के लिए ट्रैक्टर लिया तो यू ट्यूब पर हरियाणा और पंजाब के किसानों के ट्रैक्टर को देखा। इसके साथ ही कई फिल्मों में भी उसने देखा कि वहां के किसान ट्रैक्टर से इतना लगाव रखते हैं कि उसके आगे महंगी लग्जरी गाड़ियां फेल हैं। उसने भी अपने ट्रैक्टर को यू ट्यूब से देखकर डीजे और लाइटिंग से भरपूर बनाया है और उसे खुद ही चलाता है। दूसरे ड्राइवरों के लिए उसके यहां दूसरे ट्रैक्टर और कृषि यंत्र हैं।

नौकरी को ठुकरा कर चुना कृषि कार्य

दानेश्वर को एमएससी हार्टिकल्चर करने के बाद कृषि विभाग से नौकरी का ऑफर भी आया था। इसके बाद उन्होंने सोचा कि वह सरकार की नौकरी करने से अच्छा खुद से कृषि कार्य करें तो बेहतर होगा। उन्होंने फल और सब्जियों की खेती शुरू की और आज आसपास के लगभग 70-80 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!