सरायपाली

3484 किसानों के द्वारा 1 से 30 नवंबर के बीच पटाया गया कृषि ऋण होगा वापस

काकाखबरीलाल,सरायपाली । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं ग्रामीण बैंको के कृषि ऋण छूट किए जाने की घोषणा के बाद इसे लेकर किसानों में क ई तरह की चर्चायें हो रही है. छूट किए जाने के बाद किसानों में उत्साह देखा जा रहा है. 1 नवम्बर से लेकर 30 नवम्बर तक जिन किसानों ने धान बेचकर ऋण पटाया है उनकी भी राशि वापस होगी. इसके अलावा अन्य राष्ट्रीयकृत बैकों से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि ऋण लेने वाले किसान भी सरकार के आदेश में संशोधन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इनकी संख्या भी बहुत अधिक है.

विकासखंड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सरायपाली एवं तोरेंसिंहा शाखा में1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक कुल 3 हजार 484 किसानों ने 14 करोड़ 34 लाख 36 हजार रूपये ऋण जमा किए हैं. उनको कर्ज माफी का लाभ मिलेगा और उनके द्वारा पटाई गई राशि वापस होगी. जिला सहकारी बैंक अंतर्गत कुल 7 सहकारी समितियां संचालित हैं. इनमें 1226 किसानों ने 8 करोड़ 23 लाख 21 हजार रूपये का अपना कृषि ऋण जमा कर दिया है. इसी तरह तोरेसिंहा बैंक अंतर्गत 2258 किसान 6 करोड़ 11 लाख 36 हजार का कर्जा पटा चुके हैं. वह राशि अब किसानों को पुन: वापस मिल जाएगी. वहीं सरायपाली एवं सिंघोड़ा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के कृषकों द्वारा नवंबर में किसी प्रकार के ऋण अदायगी नहीं की गई है.

अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए नहीं हुआ अभी तक निर्णय

जिला सहकारी बैंक एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अलावा किसान यहां के कई अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि ऋण लिए हैं. इन बैंकों में अधिकतर किसान नियमित रूप से अपना कर्ज जमा कर पुन: प्रतिवर्ष ऋण लेते हैं. यहां से केवल नगदी रकम किसानों को कर्ज के रूप में दी जाती है. इनको भी कृषि ऋण में छूट किए जाने का कोई लाभ फिलहाल मिलते हुए नहीं दिख रहा है. हालांकि परीक्षण के उपरांत सरकार ने निर्णय लेने की बात कही है, इसके बावजूद यहां के सैकड़ों किसानों में फिलहाल मायूसी नजर आ रही है.

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैक के शाखा प्रबंधक बी एस जाट से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में कितने किसानों का कितना ऋण बकाया है, इसकी जानकारी मांगी गई है. कितने किसानों को ऋण में छूट मिलेगा इसका आदेश अभी नहीं आया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!