छत्तीसगढ़

महांसमुद: टमाटर की आवक हुई कम 20 से 40 रुपये पहुंचा रेट

महासमुंद जिले में इस बार भीषम गर्मी पड़ रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ फसल पर भी हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते इन दिनों टमाटर के उत्पादन में भारी गिरावट आई है और इसके चलते सब्जी मंडी में कम आवक के कारण इसका भाव भी महंगा हो गया है। पहले जहां लोकल मार्केट में 15 से 20 रुपए किलो टमाटर मिल रहा था। रविवार को टमाटर यहां 35-40 रुपए प्रति किलो तक बिका। हालांकि दूसरी सब्जियों की आवक बरकरार है। जिसके कारण वे महंगे नहीं हुए। स्थानीय सब्जी मंडी में टमाटर की आवक में 50 फीसदी की कमी देखी जा रही है। टमाटर की आपूर्ति महासमुंद जिले के लोकल उत्पादकों से की जा रही है।

मालूम हो कि भीषण गर्मी की वजह से जिले के सब्जी बाजार में नींबू के दाम ने लोगों को खूब चौंकाया है। हालांकि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से इसके  दाम में गिरावट आई है। शुरुआती दिनों में तो दस रुपए में एक नीबू बिका है, जो अब 5 रुपए नग में बिक रही है। हालांकि अभी भी इसकी आवक हैदराबाद से ही हो रही है।

महासमुंद सब्जी मंडी अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने बताया कि इन दिनों टमाटर के कम उत्पादक और कम आवक के कारण इसके भाव काफी बढ़े हुए हैं। भीषण गर्मी के चलते उत्पादन ही कम हो रहा है। जिले के कुल उत्पादन का तीस फीसदी गांवों में खप जाता है और 70 फीसदी ही शहर आ पाता है। इन दिनों इसकी आवक काफी प्रभावित हुई है। हालांकि दूसरी सब्जियों की कीमतें अभी सामान्य हैं और नींबू के दाम में भी भारी गिरावट हुई है। बाकी सब्जियों की मंडी में अच्छी आवक है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!