पिथौरा

श्री श्याम जी का फाल्गुन महोत्सव 3 व 4 मार्च को

 

काकाखबरीलाल,नंदकिशोर अग्रवाल @पिथौरा नगर । हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्री श्याम सेवा समिति के द्वारा फाल्गुन महोत्सव का आयोजन बहुत ही जोरदार तरीके से मनाने का निश्चय किया गया है। विगत 1 हफ्ते से चल रही श्याम सेवा समिति की बैठक में सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि इस वर्ष फुलेरिया दूज को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तिथि निश्चित होने के बाद सारे श्याम समिति के सदस्य जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं। विदित हो कि इस वर्ष समिति के द्वारा लगातार सातवें वर्ष में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष अग्रसेन भवन में फाल्गुन महोत्सव आयोजन का निर्णय लिया गया है ।दिनांक 3.3. 2022 से निशान यात्रा मंदिर चौक स्थित हनुमान मंदिर से शुभ आरंभ होकर अग्रसेन भवन में बाबा के दरबार में संपन्न होगी। इसके पश्चात दिनांक 4 2022 को फाल्गुन महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम का आगाज होगा जिसमें बाहर से आए भजन गायक श्याम प्रेमी सूरज शर्मा कोलकाता वाले, गिन्नी कौर समस्तीपुर से, नेहा पांडे बिलासपुर से, विनय अग्रवाल, रायपुर से एवं सुरेश राजस्थानी रायपुर से, खगेश भाई सराईपाली तथा स्थानी भजन गायकों द्वारा बाबा को रिझाएगें। इस दौरान बाबा की अखंड ज्योत के साथ ही बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद एवम सवामणी का भोग भी लगया जाएगा। नगर के श्याम प्रेमियों को ज्योत लेने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा असुविधा ना हो इसलिए अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी तथा भजन स्रोताओं के लिए सहज व्यवस्था समिति के द्वारा की जाती है। विदित हो कि 1 सप्ताह से समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। एवं प्रचार-प्रसार के लिए अपना जी जान लगा रहे हैं समिति ने अंचल के सभी श्याम प्रेमियों से निवेदन किया है कि इस शुभ अवसर पर आकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दौरान उत्सव में इत्र वर्षा व फूलों की होली विशेष आकर्षण होंगें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!