खल्लारी: मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर कंधे में आई चोट

खल्लारी। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।गजेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोल्दा में रहता है पढाई लिखाई करता है दिनांक 26/08/25 को पिता गणराज साहू एवं मां राधा बाई साहू अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 0763 में सवार होकर महासमुंद डाक्टर के पास ईलाज कराने गया था जो ईलाज बाद अपनी मोटर सायकल से माता पिता वापस आ रहे थे की अग्रवाल धर्मकांटा NH353 खल्लारी के पास शाम 16.00 बजे खल्लारी की ओर से पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG06GR2766 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर ओवर टेक कर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे पिता गणराज साहू के कंधे एवं पसली की हडडी को डॉक्टर द्वारा फ्रेक्चर होना बताया है सिर में चोंट है तथा हांथ में भी चोंट लगा है माता जी को सिर चेहरे एवं कमर में चोंट आई है दोनो सोहम अस्पताल महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 125(b)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























