राजनांदगांव

सड़क किनारे मिला चीतल का शव वन अमला पहुंचा मौके पर

राजनांदगांव( काकाखबरीलाल). सड़क किनारे शनिवार को मृत अवस्था में एक चीतल मिला है। आज सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे चीतल का शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ सर बोरतलाब मार्ग पर स्थित एक ढाबे से कुछ ही दूरी पर एक चीतल मृत अवस्था में पाया गया। मृत चीतल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देर रात किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आज सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे चीतल का शव देखा तो उन्होंन इसकी सूचना बोरतलाब थाने को दी। थाने से वन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला घटना स्थल पहुंचा। वन अमल ने चीतल को अपने कब्जे में ले लिया है और चीतल के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles
AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!