पिथौरा
टिफिन वितरण योजना का हुआ शुभारंभ

काकाखबरीलाल,पिथौरा। स्थानीय जनपद पंचायत के सभागार में मुख्यमंत्री मनरेगा मजदूर टिफिन वितरण योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष किरण दिवान, अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पार्षद रविंदर आजमानी, विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा (रिक्की), वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश सिंघल उपस्थित थे।अतिथियों ने हितग्राहियों को टिफिन वितरण कर पिथौरा विकासखंड में योजना का शुभारंभ किया।
AD#1

























