पिथौरा

बोल बम समिति ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, एसडीओपी अजीत ओगरे ने श्रद्धालुओं के लिए बाईं ओर सेवा व्यवस्था करने दिए निर्देश

 

नंदकिशोर अग्रवाल,
काकाखबरीलाल@पिथौरा। श्रावण मास के अवसर पर निकलने वाली पवित्र बोल बम यात्रा की तैयारियों को लेकर बोल बम समिति एवं प्रशासन सतर्क है। आगामी 19 जुलाई से देवधारा से सिरपुर तक आयोजित होने वाली भव्य पैदल कांवर यात्रा को लेकर यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में आज बोल बम समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, संरक्षक ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, संरक्षक लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, संरक्षक मनमीत रिक्की छाबड़ा एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन से अनुविभागीय अधिकारी अजीत ओगरे, पिथौरा पुलिस निरीक्षक उमेश वर्मा एवं पटेवा थाने की संयुक्त टीम ने पैदल यात्रा रूट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कसहीबहरा, झलप, चिरको एवं पटेवा में पैदल यात्रा मार्ग की स्थिति देखी गई और इन स्थानों पर श्रद्धालुओं को सेवा देने वाले स्थानीय समूहों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधन पर चर्चा की गई। सभी सेवा समूहों ने संयम, सहयोग और अनुशासन के साथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करने का आश्वासन दिया।

ढांक स्थित एनएचएआई टोल प्लाजा में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जहां टोल प्रबंधन के अधिकारियों ने यात्रा के दौरान पूर्ण रूप से सहयोग देने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा, पेयजल, प्राथमिक उपचार, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।

पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सेवा करने वालों से अपील की है कि श्रद्धालु इस बार रोड़ के बाईं ओर चलेंगे, ताकि आम यातायात प्रभावित न हो और कोई दुर्घटना न हो। साथ ही सभी यात्रियों से अपील भी किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें।

बोल बम समिति ने बताया कि इस वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन और समिति मिलकर व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्राम स्थल, जल वितरण केंद्र और प्राथमिक चिकित्सा शिविर भी विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे हैं।

प्रशासन एवं समिति ने श्रद्धालुओं से यह भी आग्रह किया है कि वे यात्रा के दौरान साफ-सफाई बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!