छत्तीसगढ़

पिथौरा: गांव के पेड़ में चढ़ा भालू उमडी़ भीड़…

आज सुबह बगारपाली में एक भालू महुआ खाने ग्राम के समीप एक महुआ पेड़ के नीचे पहुंचा ही था कि ग्रामीण एकत्र होकर भालू को भगाने लगे। ग्रामीणों का हुजूम देख भालू भी डर कर समीप के जामुन पेड़ पर जा चढ़ा। भालू को पेड़ पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

घटना की सूचना के बाद वन विभाग द्वारा भालू की देखरेख करते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करवा कर भालू के ग्राम के समीप के एक पेड़ पर होने की जानकारी देकर उस ओर जाने से मना किया गया है।

इस संबंध में स्थानीय वन एसडीओ यूआर बसन्त ने बताया कि घटनास्थल पर रेंजर को भेजा गया है। वे स्वयम भी दोपहर तक पहुचेंगे,  गर्मी का मौसम है, भालू हरे-भरे पेड़ पर चढ़ा है, लिहाजा भालू की आदत के अनुसार वह आज दिन दोपहर में पेड़ से नीचे नहीं उतरेगा। शाम होते ही भालू के पेड़ से नीचे उतर कर जंगल की ओर चले जाने की संभावना है, बहरहाल भालू एवं ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु वन अफसर स्वयं जुटे हंै।

इस वर्ष महुआ का भाव 60 रुपये प्रति किलो के आसपास बताया जा रहा है। लिहाजा इस वर्ष खेतों के अलावा ग्रामीण जंगल के महुआ पेड़ों को भी वन्य प्राणियों के लिए नहीं छोड़ रहे। कभी कोई वन्य प्राणी महुआ खाने आता भी है तो उसे सब ग्रामीण एकत्र होकर भगा देते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!