बसना :जान से मारने की धमकी देते हुए टंगिया से हमला

बसना. आरक्षी केन्द्र में जमुना बाई सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम लोहारपाली में रहती है खेती किसानी का काम करती है । दिनांक 01 नवंबर के रात्रि करीब 08.00 बजे घर के आंगन में उनके पति बिसराम सिदार के साथ खाना खाकर आराम कर रहे थे कि उसी समय पडोसी रतन सिंह पिता गोदरो, खमेश पिता रतन सिंह , पवन सिंह पिता गोदरो सिदार आये और पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घंसिटते हुए गली में ले गये और हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे फिर मारपीट करता देख उनके पति बीच बचाव करने आये तो उसे भी उन लोग हांथ मुक्का से मारपीट किये हैं फिर रतन सिंह अपने हांथ मे रखे टंगिया से पासा तरफ से उनके दाहिने आंख के पास मार दिया । मारपीट करने से दाहिने आंख के उपर, एवं बदन में चोंट लगा है तथा पति को बदन मे दर्द हो रहा है । घटना को गांव के रामाधार एवं अन्य लोग देखे सुने हैं 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























