गर्भावस्था में सोनोग्राफी क्यों है जरूरी ? गर्भ के दौरान सोनोग्राफी कितना आवश्यक…

स्वास्थ्य सेवाएं@सरायपाली। गर्भावस्था में सोनोग्राफी क्यों है जरूरी ? गर्भ के दौरान सोनोग्राफी क्यों कराएं ?
कब करवाएं ? किससे करवायें ? इन सब सवालों के जवाब आपको आज नीचे देने जा रहे हैं…

गर्भ धारण करने के उपरांत भ्रूण के सही विकास को देखने के लिए सोनोग्राफी अति आवश्यक है | विश्व में 100 में से 10 शिशु जन्मजात विकृतियों के साथ पैदा होते है। सोनोग्राफी की मदद से हम इन्हें समय पर पकड़ सकते है और ऐसे भ्रूण को गर्भ में ही गिरा दिया जा सकता है ताकि कोई विकलांग शिशु पैदा न हो
1. Early pregnancy | Viability scan
यह स्कैन UPT Positive आने के 2 सप्ताह के बाद करवाया जाना चाहिए की गर्भाशय के अंदर है या बाहर भ्रूण के धड़कन के बारे में जानकारी भी इसी स्कैन से मिलती है, इसे Dating Scan बोला जाता है, EDD (प्रसव की संभावित तिथि ) इसी स्कैन पर निर्भर करती है…..
2. Nuchal Scan Ealry Anomaly Scan
यह स्कैन 11 से 14 सप्ताह में करवाना चाहिए कि शिशु के हाथ पैर, नाक और मस्तिष्क बनना प्रारम्भ हो गया है या नहीं, कुछ जन्मजात विकृतियाँ इस स्कैन पर डिटेक्ट हो जाती है
Level II Anatomy Scan
यह स्कैन 20-22 वीक पर करवाया जाना चाहिए, यह गर्भ के दौरान सबसे महत्वपूर्ण स्कैन है । इस स्कैन पर बच्चे के 80-90% अंग विकसित हो जाते है, जन्मजात विकृतियां सबसे ज्यादा इसी समय पता चलती है ।
Fetal Well Being & Colur Doppler –
यह स्कैन आखरी तिमाही में करवाना चाहिए, शिशु की गर्भ के दौरान गतिविधियां रक्त संचार, Amniotic Fluid की मात्रा देखने के लिए यह स्कैन काफी आवश्यक है। यह स्कैन डिलीवरी से पहले किया जाता है कि शिशु Vertex | Breech किस पोजीशन में है। इमरजेंसी में सोनोग्राफी कभी भी करवाई जा सकती है, चार बार सोनोग्राफी करवाना अति आवश्यक है।
| किससे कराएं ?
यह सबसे महत्वपूर्ण विषय है की कौन कर रहा है, गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी MD, DMRD DNB Radio Diagnosis की डिग्री धारको से ही करवाना चाहिए
जिनको कम-से-कम 2-5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए कुछ स्थानों पर जहाँ रेडियोलॉजिस्ट नहीं वहाँ पर Gynecologist और Sonologist करते है, परंतु उनका ज्ञान इस विषय में सिमित ही होता है, अतः आप यह जाँच किसी रेडियोलॉजिस्ट से ही करवाय तो वह बेहतर जानकारी दे पाएगा |
भारती हॉस्पिटल सरायपाली संपर्क – 7773000720, 8120226666






























