छत्तीसगढ़

केंद्रीय उड्डयन मंत्री के रायपुर दौरा के बाद सियासी बवंडर पूर्व मंत्री मूणत की गिरफ्तारी के बाद जमकर बवाल, विधानसभा थाना छावनी में तब्दील

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर दौरा के बाद उड़ान भरते ही छत्तीसगढ़ में सियासी बवंडर मच गया है. पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर पुलिस विधानसभा थाना ले गई है. साथ में कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारी हुई है. इस कार्रवाई के बाद विधानसभा थाना छावनी में तब्दील हो गया है. विधानसभा थाने के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाठीचार्ज की तैयारी में जुट चुकी है. बता दें कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसियों पर कार्रवाई नहीं होने से पूर्व मंत्री राजेश मूणत भड़क गए. पूर्व मंत्री ने सिटी एएसपी को जमकर लताड़ा. इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में विवाद बढ़ गया. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. पूर्व मंत्री मूणत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने थाने से ही वीडियो जारी किया है. मूणत ने वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!