महासुमंद

कोमाखान: स्कूल एंट्री गेट के सामने गाली गलौज कर डंडे से वार

कोमाखान@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। डेमन सिंह ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह    साकिन अरण्ड थाना पिथौरा जिला  महासमुंद का निवासी है । वर्तमान में दिनांक 16/06/2025 से प्राथमिक शाला डोंगाखम्हरिया में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है  दिनांक 19/06/2025 को प्रात: 08.00 बजे स्कूल एंट्री गेट के सामने पहुंचा ही था तभी उसी गांव का नंदलाल यादव  बेवजह  गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिसे  क्यो गाली दे रहे हो कहकर मना करने पर अपने हाथ मे रखे लाठी से  सिर पर वार कर दिया हेलमेट पहनने की वजह से  सिर में चोंट नही आया तब नंदलाल द्वारा पुन:  लाठी से बांये पैर में मारा जिससे  अंगुठे में एवं  बीच बचाव करने पर बांया हाथ के अंगुठा में चोंट लगा है एवं नंदलाल द्वारा जान से मारने की धमकी भी दिया है   पुलिस ने 115(2)-BNS, 117(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!