पिथौरा

टीकाकरण में लापरवाही,नहीँ हुई कार्यवाही,हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे पाढ़ी

सरकारी अस्पताल में लगाया गया था मिसल्स का टीका

काकाखबरीलाल,पिथौरा।स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम राजासैवैया खुर्द के एक वर्षीय बालिका का गलत टीकाकरण होने से बालिका के हाथ में विकृति पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही नहीं करने से बालिका के पिता के द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजसेवैया निवासी रविशंकर पाढ़ी के द्वारा शासन की योजना अंतर्गत स्थानीय शासकीय अस्पताल में अपने 10 माह की बालिका का टीकाकरण कराया था।टीकाकरण होने के बाद से ही बालिका के हाथों में विकृति आ गई थी। गम्भीर संक्रमण होने व बालिका के कोमा चले जाने के कारण रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार से बालिका की जान तो बच गई लेकिन जिस हाथ में टीकाकरण किया गया था उसके हड्डी में संक्रमण की वजह से हड्डी गल गई है। हाथ पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर बालिका के पिता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य संचालक सहित कलेक्टर व एसपी को शिकायत पर कर निवेदन किया था कि लापरवाही पूर्वक टीकाकरण में दोषी लोगों के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही किया जाए साथ ही बालिका के हाथ में आई विकृति के कारण उन्हें क्षतिपूर्ति दी जावे । किंतु शिकायत के करीब 2 माह से ज्यादा व्यतित हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, लिहाजा बालिका के पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन बना लिया है। हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

जिम्मेदारी से बचने आपस में लड़ रहे

आरटीआई के तहत आवेदन देकर जानकारी मांगे जाने पर बीएमओ एवं टीकाकरण में ड्यूटी रत नर्स के बीच विवाद की स्थिति निर्मित तब हो गई जब नर्स ने आरोप लगाए की बालिका की टीकाकरण की तिथि को उसकी ड्यूटी जरूर थी किंतु बीएमओ अप्रशिक्षित नर्सों की ड्यूटी लगा दी थी। और उनके द्वारा एक टीकाकरण का कार्य किया गया था इस तरह से टीकाकरण में लापरवाही को लेकर कोई भी अपनी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।

एफ आई आर की मांग की है पाढ़ी ने

आरटीआई के तहत जानकारी मिलने के बाद बालिका के पिता रविशंकर पाढ़ी ने स्थानीय थाना सहित एसपी को पत्र लिखकर निवेदन किया है की बालिका के टीकाकरण में लापरवाही करने वाले में जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जावे।

कार्यवाही होगी थानेदार

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी द्वारा ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लिया गया है तथा जांच कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!