
काकाखबरीलाल/नन्दकिशोर अग्रवाल/पिथौरा- भाजपा जनसम्पर्क अभियान के दूसरे दिन कांग्रेस के गढ़ समझे जाने वाले विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के 69 ग्रामीणों ने एक साथ भाजपा में प्रवेश किया है।ज्ञात हो कि जनपद उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के मार्गदर्शन में युवाओ ने भाजपा जनसम्पर्क अभियान के दौरान क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश लिया है। बता दें कि विगत विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में ग्राम गोपालपुर से भाजपा कमजोर थी। युवा नेता पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वहां के युवा उनसे प्रभावित थे।नवप्रवेशी भाजपाइयों को भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रेमशंकर पटेल सहित भजपाजन हाजिर थे। एक साथ 69 लोगो के भाजपा प्रवेश करने से निश्चित रूप से वहां पर भाजपा मजबूत होगी।
AD#1























