
रामकुमार नायक/काकाख़बरीलाल रायपुर
काकाखबरीलाल/ रायपुर – रविवि के छात्रों को ऑनलाईन प्रवेश पत्र निकालने में हो रही परेशानी का अब समाधान हो गया है… ज्ञात हो की छात्रों को ऑनलाईन प्रवेश पत्र निकालने में बहुत सारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, युनिवर्सीटी की वेबसाईट पुरी तरह लिंक फैल हो गयी है जिससे छात्र प्रवेश पत्र निकालने में असमर्थ थे, जब यह खबर काकाखबरीलाल ने अपनी न्युज पॉर्टल में प्रमुखता से चलाया व कुलपती से संपर्क किया तब उपकुलसचिव ने यह आदेश निकाला की जिन छात्रों का प्रवेश पत्र नहीं निकल पाया है वे परीक्षार्थी अब बिना प्रवेश पत्र के ही परीक्षा में बैठ सकते हैं। अब छात्रो को प्रवेश पत्र की जगह परीक्षा फॉर्म की छात्र प्रति, फोटो व आई कार्ड के साथ संबधित परीक्षा केन्द्र में सम्मिलित हो सकते हैं।

परीक्षा में भाग ले रहे सभी परीक्षार्थीयों का काकाखबरीलाल टिम की ओर से शुभकामनाएं।


























