तीन काले कृषि कानून की वापसी मोदी सरकार के अंहकरो की हार है : ज़फर उल्ला

सरायपाली( काकाखबरीलाल) . जय जवान जय किसान पिछले 11 महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर तीन काले कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे मोदी सरकार की इस नीति का पूरे देश के किसानो में आक्रोश था महासमुंद लोकसभा अध्यक्ष आईटी सेल अध्यक्ष ज़फर उल्ला ने बतलाया कि जिस तरहा किसान अपने अधिकार के लिए गांधी विचार धारा से आंदोलन कर रहा था शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहा था आखिर कार मोदी सरकार को किसानों के सामने नतमस्तक होना पड़ा तीन काले कृषि कानून को वापस लेना पड़ा।
महासमुंद लोकसभा आईटी सेल काँग्रेस ज़फर उल्ला ने कहा कि ये वही काले कृषि कानून थे जिसके विरोध में मोदी सरकार ने किसानों पर कड़ाके की ठंड में वाटर कैनन बरसाए, सीमेंट के बड़ी बड़ी बेरिकेट लगा कर रोका गया कटीले तार बिछाए पुलिस ने लाठियां बरसाई भाजपा नेताओं ने कभी नकली किसान कहा पाकिस्तानी खालिस्तानी तो उन्हें गुंडे कहा मगर किसानों की एकता को तोड़ न सके उनकी आंदोलन को तोड़ न सके आज उन्ही किसानों की जीत हुई।
ज़फर उल्ला ने बतलाया कि यह वही मोदी सरकार है जो लगातार किसानों के साथ अनेकों बार बैठकर कर तीन काले कृषि कानून पर चर्चा कर रही थी कैमरे के सामने आकर इनके मंत्री किसानों को रिमोट से चलने वाला बता रही थी उन्हें कृषि कानून के फायदे बताने के बजाए उन्हें कानून पर खामियां बताने की बात कहती थी किसान आंदोलन को तोड़ने हर संभव प्रयास किया गया पूरे देश भर में समय समय आंदोलन किया जिसे विफल बताया भाजपा सरकार ने नेताओ ने।
लगभग पिछले 11 महीनों से किसान आंदोलन कर रहा था क्यों इतनी देर लगाई गई कृषि कानून को वापस लेने में इनकी देरी यही बताती है कि यह कृषि कानून जो वापस लिए गए यह किसानों के प्रति नहीं बल्कि आने वाले पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम को देखते हुए लिया गया यह स्पष्ट है कि आने वाले चुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार होगी इसी डर की वजह से आज कृषि कानून को वापस लिया गया है।
























