सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत खरसिया पुलिस ने एमजी कालेज में लगाया कैप

खरसिया से डिग्री लाल जगत की रिपोर्ट
(खरसिया काकाखबरीलाल).
सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत खरसिया के महात्मा गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में खरसिया पुलिस ने कैम्प लगाकर छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी दी गयी।
इस दौरान खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल, थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू, चौंकी प्रभारी नंद किशोर गौतम ने छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए ट्रैफिक संबंधी सवालों के जवाब दिए तथा उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी। इस दौरान सायबर क्राइम तथा इंटरनेट के माध्यम से किये जाने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गयी तथा उनसे बचने के उपाय भी बताए गए। इस दौरान महाविद्यालयीन प्रबंधन सहित खरसिया पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे..



























