महासुमंद

महासमुंद: इन क्षेत्रों में हाथी के विचरण का अलर्ट

महासमुंद( काकाखबरीलाल).वन परिक्षेत्र में पिछले 24

घंटे से एक दंतैल घूम रहा है। फलस्वरूप, वन विभाग ने 13 ग्रामों अलर्ट जारी कर दिया है। आसपास जंगल क्षेत्रों में रहने वालों को जंगल नहीं जाने की अपील की जा रही है। लंबे समय के बाद दंतैल हाथी के विचरण से एक बार फिर ग्रामीण दहशत में है। वन विकास निगम के अनुसार एक दंतैल रविवार को वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 133, 134, 176 में अमलोर छतालडबरा, नांदबारू, सुकुलबाय के बीच घूम रहा है। इसके चलते अमलोर, रायकेरा, खमतराई, चुहरी, पासिद, नांदबारू, तालाझर, मरौद, बोरिद, खीरसाली, सुकुलबाय, केशलडीह, छतालडबरा के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। इधर, दो दिन पूर्व ही तेंदुआ के हमले से एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं, बया क्षेत्र में बाघ के मल मिलने की वजह से ग्रामीणों में दहशत है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!