छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को आएंगे भिलाई, पहली बार किसी पीएम का 60 दिन में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा

रामकुमार नायक, रायपुर ब्यूरो काका खबरीलाल

नन्दकिशोर अग्रवाल।रायपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। किसी भी प्रधानमंत्री का दो माह में यह दूसरा प्रदेश का दाैरा है। पीएम नरेंद्र मोदी 14 जून को भिलाई आना सुनिश्चित हुआ है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुहर लगा दी है। पीएमओ ने भी राज्य सरकार को पीएम विजिट के लिए कंफर्मेशन भी भेज दिया है।

– सेक्रेटरी टू सीएम सुबोध सिंह ने पीएम के 14 जून के दौरे काे लेकर पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएमओ से इसका लेटर आ गया है। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय नहीं है। वैसे राज्य सरकार से 14 जून को 11.30 बजे से 1.30 बजे याने दो घंटे के प्रोग्राम का प्रस्ताव भेजा गया था।

– पीएम मोदी का भिलाई के जयंती स्टेडियम से सटे मैदान में कार्यक्रम होगा। इस दौरान वे एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में बीजेपी ने एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी तेज कर दी है।

– प्रधानमंत्री मोदी भिलाई स्टील प्लांट के एक्सपेंशन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद इस प्रोजेक्ट से बीएसपी का उत्पादन करीब 60 फीसदी बढ़ जाएगा। इससे ये ना सिर्फ छत्तीसगढ़ के लिहाज से बल्कि देश की स्टील इंडस्ट्री सेक्टर के लिहाज से भी बेहद अहम प्रोजेक्ट साबित होगा। आंकड़ों के मुताबिक अभी बीएसपी का उत्पादन 3509 मीट्रिक टन है, जो बढ़कर 7500 मीट्रिक टन हो जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी भिलाई में IIT भवन का भी शिलान्यास करेंगे।

– तैयारी ये भी की जा रही है कि, जगदलपुर से शुरू होने वाली घरेलू विमान सेवा का रिमोट से वे उद्घाटन करें। पीएम के पिछले विजिट में भी इसकी तैयारी थी, लेकिन, विमान चलाने वाली कंपनी के पास विमान उपलब्ध नही थे।

विकास यात्रा के प्रथम चरण का भी करेंगे समापन

– मुख्यमंत्री के विकास यात्रा का समापन भी प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। भिलाई में ही प्रधानमंत्री विकास यात्रा के पहले चरण का समापन करेंगे। पहला चरण 12 मई से दंतेवाड़ा से शुरू हुआ था। इससे पहले पीएम मोदी 14 अप्रैल को बीजापुर के जांगला आए थे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अफसरों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!