
कई वर्षो से फ्लॉप हो रहा लोक सुराज अभियान
ललित मुखर्जी पिथौरा
काकाखबरीलाल महासमुंद – कांग्रेस पार्षद एवं जिला योजना समिति के अध्यक्ष विजय साव ने कहा कि प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान की शुरूआत 12 जनवरी से हो गया है। लेकिन, इस वर्ष भी जनता के उम्मीदों में खरा उतर पाना सरकार की बस की बात नहीं है।। पिछले कुछ वर्षो से लोक सुराज अभियान में प्राप्त आवेदन का शत-प्रतिशत निराकरण केवल कागजों में हो रहा है। श्री साव ने कहा कि मुख्यालय में नगर पालिका में इन दिनों सुराज अभियान के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं। वार्डवासी अपनी समस्या व मांगो को लेकर पुन: आवेदन कर रहे हैं। लेकिन, क्या इस बात की कोई गारंटी है कि सरकार उनकी मांगो को पूरा कर सकेगी। अगर पिछले कुछ वर्षो से जमीनी हकीकत को देखा जाए तो 30 फीसदी जनता की मांगे अब तक पूरी नहीं पाई है। नतीजा यह है कि दोबारा जनता अपनी मांगो को लेकर सुराज तक पहुंच रहे हैं। बात की जाए नगर पालिका महासमुंद की तो बीते वर्ष लोक सुराज अभियान पार्षदों ने भी विभिन्न मांगो को लेकर आवेदन किया था। लेकिन, कार्रवाई अपेक्षित नहीं हो पाई। अगामी दिनों में चुनावी सरगर्मी तेज होने वाली है इसलिए सरकार ने लोक सुराज अभियान को एक माह पूर्व ही आरंभ कर दिया। जहां गत वर्ष इस अभियान के तहत प्रथम चरण में 26 से 28 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे। इस वर्ष 12 जनवरी से लिए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 11 हजार ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं 168 नगरीय निकायों में हजारों आवेदनों में से 70 फीसदी आवेदन का निराकरण मुश्किल से हो पाता है। श्री साव ने इस अभियान को ढकोसला करार देते हुए कहा कि साल बितने के बाद भी आवेदक मांगो के लिए निराकरण के लिए भटकने मजबूर हो जाएंगे।
























