बसना :तुम लोग कौन होते हो बीच में दखल देने वाले कहकर…. हंथौडी नुमा चीज से मारपीट

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में भुनेश्वर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम गुढयारी में रहता है , खेती किसानी का काम करता है , दिनांक 25 अक्टूबर को करीब 11.20 बजे उनके घर के सामने गांव के हरिलाल पटेल एवं योगेश पटेल घर बनाने के बात पर वाद विवाद हो रहे थे जिसे वह एवं उनके पिता जगन्नथिया पटेल समझाने के लिए गये थे तो योगेश पटेल तुम लोग कौन होते हो बीच में दखल देने वाले कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा तथा योगेश हांथ में रखे हंथौडी नुमा चीज से उनके पिता के सिर में मार दिया जिससे रोक रहे थे तो दाहिने हांथ में भी चोंट लगा है मारपीट से पिताजी के सिर एवं दाहिने हांथ में चोंट लगा है । जाते जाते बोल रहा था कि आज तो बच गया नहीं तो जान से मार देता । घटना को वह एवं अखिलेश पटेल देखे सुने एवं छुडाये हैं तथा गांव के अन्य लोग भी देखे सुने है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























