सिघोडा: पति पत्नी में विवाद मामला दर्ज



सिघोडा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सस्मिता दीप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बस्तीपारा ग्राम सिंगबहाल की रहने वाली है कक्षा 10 वीं तक पढाई की है मायके ग्राम गेर्रा थाना बलौदा है शादी सन 2021 मे संजय दीप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है संजय दीप की तरफ से एक डेढ वर्ष की लडकी है घर मे सास मालावंती दीप एवं ससुर छालूराम दीप के साथ कुल 05 परिवार रहते है पति संजय दीप रोजाना शराब सेवन करता है जो छोटे छोटे घरेलू बात को लेकर विवाद करते रहता है दिनांक 27/05/2024 दिन सोमवार को करीबन 12:30 बजे घर पर सभी लोग थे पति मुझसे खाना मांगा खाना निकाल कर दी दोनो एक साथ पास पास बैठ कर खाना खाने लगे तभी पति अपने थाली के चावल सब्जी को अपने हाथ से मशलकर पानी डाल दिया और उसी खाना को खाने के लिए जिद्द करने लगा उसके बर्तन के मशले हुए खाना को खाने से इंकार की तो मेरे झूठे खाने को नही खा रही हो तुम मेरी पत्नि हो की क्या हो कहकर हाथ को पकडकर सिर को दीवाल से दो बार ठोकर मार दिया और आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर अपने दोनो हाथो से गले को दबा दिया था उस समय घर मे सास मालावंती दीप थी जो झगडा को देखी एवं सूनी है बीच बचाव नही की है, ससुर घर पर उस समय नही थे कुछ देर जमीन पर लेटी थी घटना की बात को बताने घर से निकल रही थी तभी पडोस की विशाखा दीप एवं भूमिसूता दीप घर के दरवाजा के सामने मिली जिसे घटना के बारे मे बताई पति संजय दीप द्वारा सिर को दीवाल मे पटकने से सिर, मस्तक मे दो जगह चोट आया है एवं गला को दबाने से खरोच का निशान बना है, विशाखा दीप एवं भूमिसूता दीप दोनो अपने घर मे दर्द की दवाई एवं टिंचर लगाये थे दिनांक 29/05/2024 को सुबह करीबन 07:00 बजे पिताजी मोहन तांडी फोन से विडियो काल किया तो चोट के निशान अपने पिता को विडियो काल से बात कर घटना की बात एवं आई चोट को दिखाया एवं बताया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























