भंवरपुर

कलमीदादर में महालक्ष्मी पूजा महोत्सव में हुआ अतिथियों का भव्य स्वागत।

संतोष पटेल,काकाखबरीलाल,भंवरपुर। ग्राम पंचायत बिजराभांठा के आश्रित ग्राम कलमीदादर में विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी शानदार महालक्ष्मी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माँ लक्ष्मी महोत्सव का आयोजन दिनांक 12.12.18 से 14.12.18 तक कलमीदादर की पावन धरा पर आयोजित हो रहा है। शुभारंभ अवसर पर बुधवार को भोलसिंह सिदार 18 गढ़ कोषाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, उदर सिंह सिदार अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद, छत्तर सिंह सिदार उपाध्यक्ष, चैनसिंह सिदार पूर्व अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, कन्हैया लाल कश्यप संचालक गनेकेरा सर्कल, मुनु जगत सचिव बाराडोली शाखा, परमानंद नागेश सचिव चिमरकेल शाखा, एनके दीवान कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर, करुणाकर उपाध्याय सलाहकार समिति सदस्य राष्ट्रीय सेवा योजना, डमरु सिदार ग्राम पटेल, महेश सिदार कार्यकारिणी सदस्य सर्व आदिवासी समाज, महेश सोम सचिव बरेकेल शाखा, लालकुमार छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता समुंद सिदार एवं तपसीलाल बतौर अतिथि सम्मिलित हुये जिनका ग्रामीणों द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
गायत्री महिला समूह, सरस्वती महिला समूह, लक्ष्मी महिला समूह, जय सेवा महिला समूह, सीता महिला समूह एवं संतोषी महिला समूह की गायत्री बाई, निशा बाई, दसमोती, कमला बाई, राजकुमारी, मधु बाई, भानुमती, चंचला, पार्वती जगत, सुशिला बाई, सुलोचना एवं ग्रामीण लक्ष्मण सिदार, ईश्वर सिदार, डिग्रीलाल , मधुसूदन, आशाराम, ज्ञानसिंह, तुलाराम, मोहरसिंह, कुशल, मिलाप, भक्तो, राजकुमार, सुकलाल, झनकराम, बोधराम, गोपीचंद, फुलसिंग एवं टिकेश्वर सिदार सहित समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों को महालक्ष्मी पूजा महोत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनने आमंत्रित किया है। इस लक्ष्मी महोत्सव को खास और यादगार बनाने के लिए ग्रामवासियों के द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाना है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!