पिथौरा: गाली गलौज कर डंडा से पिटाई मामला दर्ज

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया। डॉ. उमाशंकर पटेल ने पुलिस को बताया कि वह निवासी राजासेवैयाखुर्द पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है दिनांक 24.05.2025 को लगभग 10 बजे से 10.30 बजे के बीच पिताजी श्री मोहनलाल पटेल अपने स्कूटी से निवास स्थान एवं नर्सिग होम के सामने आकर रूके उसी समय नर्सिग होम से लगे हुए गैरेज का संचालक कमल सिंह टंडन पिता रामचरण टंडन जिनके साथ जमीन संबंधित विवाद चल रहा है, वो पिताजी को गंदी गंदी गालियां देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने गैरेज से लकडी का डंडा लाया और पिताजी के ऊपर प्राणधातक हमला करते हुए ताबडतोड लकडी के डंडे से पिताजी को मारने लगा जिससे पिताजी के पूरे शरीर में व सिर में गंभीर चोटे आई है आवाज सुनकर हॉस्पिटल से निकलकर बाहर आया और छुडाया अगर नही छुडाता तो पिताजी को कमल सिंह डंडन जान से मार देता छुडाते समय बोलने लगा कि सतनामी समाज का हूं मेरा कुछ नही कर पाओगे इससे पहले भी जातिगत मामले में तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट करके तुमको परेशान कर चुका हूं इस बार भी तुम्हारे खिलाफ जाति संबंधित रिपोर्ट कराऊंगा बोलने लगा इस घटना को आसपास के लोग देखे सुने है अपने पिताजी को घटनास्थल से उठाकर तुरंत ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल लेकर गया जहां प्राथमिक उपार के बाद अच्छे ईलाज के लिये उच्च संस्थान मे रेफर किये पुलिस ने109-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।


























