सरायपाली

सागरपाली – बसना मार्ग की हुई जर्जर स्थिति.. विभाग नही ले रहा कोई सुध..

काकाखबरीलाल,सरायपाली। सागरपाली- भंवरपुर-बसना मार्ग इन दिनों काफी जर्जर हो चुका है। जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर जगह-जगह डामर की परतें उखड़ चुकी हैं और जानलेवा गड्ढे बनने की वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हाल ही में निर्मित सड़क को नए सिरे से डामरीकरण किए जाने की आवश्यकता है। इस मार्ग के रखरखाव एवं मरम्मत की ओर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। मरम्मत के अभाव में गड्ढों का आकार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और और वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लगता है पीडब्ल्यूडी विभाग किसी बड़ी दुर्घटना की इंतजार में है ।

सागरपाली भंवरपुर मार्ग से क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव सीधे विकासखंड मुख्यालय से जुड़े हैं तथा राजधानी एवं जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए भी यह मार्ग उपयुक्त है। इसलिए इस मार्ग पर हमेशा आवागमन का दबाव रहता है। इस मार्ग का निर्माण 2013-14 में करीब 17 करोड़ की लागत से किया गया था मगर सड़क बनने के साल भर के भीतर ही डामर की परतें उखड़ गई। जब तक गारंटी पीरियड था तब तक तो ठेकेदार हर साल मरम्मत करता रहा मगर गारंटी पीरियड खत्म होते ही ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए और मरम्मत का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के मत्थे पड़ गया। पिछले साल भर से मरम्मत का कार्य नहीं होने से सड़क काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह डामर उखड़ चुकी है एवं जानलेवा गड्ढे बन जाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्र के ग्रामीण दिनेश पटेल, वृंदावन साहु, धर्मेंद्र पटेल, अंगद साहू, कीर्ति बेहरा, रूपानंद साहू, भगवानो बेहरा, कुबेरचरण नायक, उत्तर निषाद आदि ने सागरपाली-भंवरपुर-बसना मार्ग की मरम्मत किए जाने की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!