सरायपाली: बच्चों ने खेली होली



सरायपाली (काकाखबरीलाल). होली को लेकर बाजार तो सज चुके है और 24 की रात होलिका दहन किया जाएगा तथा 25 मार्च सोमवार को अंचल में होली खेली जाएगी। पर्व के पहले शनिवार को स्कूल कॉलेज में उत्साह देखते ही बनती है।विद्यार्थी अपने सहपाठी के साथ साथ अपने शिक्षकों के साथी भी होली खेली। वही प्राइवेट संस्थानों में भी कर्मचारी पर्व में घर के पहले ऑफिस में एक दूसरे के साथ होली खेल चुके है। होली को लेकर स्कूल कालेज बंद हो गए। स्कूल की छुट्टी होते ही छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाए। इस मामले में शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी। अंचल के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में रविवार को छात्र आए थे और साथ में अबीर गुलाल भी लेकर आए थे तो विद्यालय प्रबन्धन भी अबीर गुलाल की व्यवस्था किए हुए थे। विद्यालय में खूब अबीर गुलाल लगाए और होली की बधाई दी।


























