बसना

बसना: बालक घायल जानिए मामला

बसना ( काकाखबरीलाल).बसना थाना अंतर्गत ग्राम तरेकेला में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी श्रेशर मशीन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर को शाम लगभग 4 बजे ग्राम तरेकेला निवासी पुनित राम जांगडे के 6 वर्षीय नाती को गांव का घनश्याम जाटवर अपने धान थ्रेशर मशीन से कचरा साफ करने कहा। सफाई करते समय साहिल थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में बालक का दाहिना हाथ, हथेली व सीने में गंभीर चोट आई है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चालक घनश्याम जाटवर के खिलाफ भादवि की धारा 336, 337 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!