नौकरी:कर्मचारी राज्य बीमा निगम में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती


कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वालों के लिए बेहतरीन मौका है. अगर आपके पास भी इन पदों से संबंधित योग्यता हैं, तो आपके के लिए यहां बढ़िया अवसर है. इसके लिए ईएसआईसी ने रेगुलर स्पेशलिस्ट (एफटीएस)/अंशकालिक स्पेशलिस्ट (PTS) के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
ईएसआईसी के इस भर्ती के जरिए कई पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 30 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी ESIC में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
ईएसआईसी में नौकरी पाने की योग्यता मानदंडउम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पीजी डिग्री या समकक्ष/पीजी डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस होना चाहिए और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों के पास 03 साल के अनुभव के साथ पीजी डिग्री या पीजी के बाद अपनी संबंधित स्पेशलिस्ट में 05 साल के अनुभव के साथ पीजी डिप्लोमा होना चाहिए.
ईएसआईसी में नौकरी पाने की क्या है आयु सीमाआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो भी उम्मीदवार ईएसआईसी के इस भर्ती के इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उस समय उनकी आयु 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
ईएसआईसी में चयन होने पर मिलेगी सैलरीईएसआईसी भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर चयन होने पर वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर निम्नलिखित भुगतान किया जाएगा.रेगुलर स्पेशलिस्ट- 106000 रुपये प्रति माहपार्ट टाइम स्पेशलिस्ट- 60000 रुपये प्रति माह
ईएसआईसी में ऐसे मिलेगी नौकरीईएसआईसी भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंकESIC Recruitment 2024 नोटिफिकेशनESIC Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
अन्य जानकारीईएसआईसी भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इंटरव्यू के बारे में विवरण नीचे दिया गया है.स्थान – चिकित्सा अधीक्षक कक्ष, ईएसआईसी मॉडल अस्पताल बेलटोला, गुवाहाटी – 781002समय- प्रातः 09:00 से 09:30 बजे तक



























