महासमुंद

महासमुंद: चाकू से वार

महासमुंद (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में हेमन्त दास मानिकपुरी  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 8 मस्जिद के पीछे नयापारा महासमुंद का निवासी है कक्षा 8 वी तक पढाई  किया है शाही बिरयानी सेंटर तुमगांव रोड महासमुंद में काम करता है कि  दिनांक 23.04.2024 के सुबह 08.00 बजे अपने नानी घर से पैदल अपने घर आ रहा था कुछ देर के लिए मस्जिद के पीछे बजरंग बली मंदिर में बैठा था उसी समय लगभग 08.30 बजे दुर्गेश डीजे और मखनू स्वीपर देखकर अपना मोटर सायकल रोककर  पास आया और मखनू कालर पकड़ा और दोनो मिलकर गंदी गंदी  गली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा बोला क्यो मार रहे हो तब दुर्गेश डीजे उस दिन मुझे अपने भाई के साथ आकर चमका रहे थे कहकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा और अपने जेब में रखे चाकू से  बांये पैर के पीछे भाग में जांघ के पास चाकू से वार कर दिया जिससे  जांघ में चोट लगा है फिर  किसी तरह वहां से भागकर अपने घर चला गया। घर पहुंचकर घटना के बारे में अपने बड़े पिताजी डुड्डु रहीम व बड़ा भाई नईम कुरैशी को बताया  फिर बड़े पिताजी के साथ थाना आकर मुलाहिजा कराने जिला अस्पताल महासमुंद गया मुलाहिजा बाद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करा रहा  पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!