सरायपाली

स्व राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शास. महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन, किशन अध्यक्ष मनोनीत

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।  स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य डॉ ए. एल. पटेल के मार्गदर्शन और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष  गायत्री प्रसाद पटेल के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी यू. के. बरिहा की उपस्थिति में वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। सर्वप्रथम विद्या की देवी सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी पदाधिकारियों का मनोनयन गुणाक्रमानुसार किया गया। अध्यक्ष किशन पटेल एमकॉम तृतीय सेमेस्टर उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बीकॉम तृतीय वर्ष सचिव , दिव्या साव एमकॉम तृतीय सेमेस्टर,कुशमोती एमकॉम प्रथम सेमेस्टर एवं कोषाध्यक्ष आफसा जबि बीकॉम द्वितीय वर्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य में सोनल गुप्ता राज सुरजाल, नवीन कुमार जोगी, रूशाली सलूजा, आदित्य ग्वाल ,आर्यन ताणी,लीलाधर जगत, कमलेश भाई,  भूमिसुता साव,भुमिका जगत का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया उद्बोधन की कड़ी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर  ए. एल.पटेल ने कहा    यह महाविद्यालय इस अंचल का बहुत पुराना महाविद्यालय है जो 1972से लेकर आज तक शिक्षा के प्रति अग्रणी रहा है 1 अक्टूबर 1986 को महाविद्यालय का शासकीयकरण होने पर यहां पर वाणिज्य की कक्षाएं संचालित हुई, जो कुछ कारणों से महाविद्यालय में वाणिज्य की कक्षाएं स्थगित हो जाने के कारण अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था बाधित रहा। जिसका लाभ यहां के विद्यार्थियों को नहीं मिल पाता था जिसके परिणाम स्वरुप वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी अध्ययन हेतु 20 किलोमीटर दूर शासकीय महाविद्यालय बलौदा ,और रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली में अध्ययन के लिए जाते जाते थे इस महाविद्यालय में पहले एम.कॉम.की कक्षाएं सत्र 2014- 2015 से प्रारंभ किया गया तथा बाद में बीकॉम की कक्षाएं सत्र  2018- 19 से संचालित हो रही है ।यहां के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी विश्वविद्यालयी प्रावीण्य सूची में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं साथ ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 के वाणिज्य विषय के चयन सूची में 3 छात्रों देवेंद्र कुमार मांझी, ईश्वर प्रसाद पटेल, मनबोध चौहान सम्मिलित हैं ।विभागाध्यक्ष जी. पी .पटेल के निर्देशन में देवेंद्र कुमार मांझी का चयन सहायक प्राध्यापक  होकर वर्तमान में इस महाविद्यालय में अध्यापन कर रहे हैं ।परिषद अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है इससे छात्र के व्यक्तित्व का विकास होता है शैक्षणिक गतिविधियों में जानने एवं सीखने का अवसर मिलता है ।विभागाध्यक्ष जी.पी. पटेल द्वारा परिषद के कार्य प्रणालियों ,उद्देश्य, महत्व को बताया गया साथ ही समय के महत्व पर परिचर्चा की गई।मंचासीन अतिथियों द्वारा पदाधिकारियों को बेच लगाकर सम्मानित किया गया तथा अपने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कुशलतापूर्वक करने हेतु प्रेरित किया गया ।गुरुजनों एवं शिक्षकों के आदेशों को अपनाकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने हेतु अध्ययन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए कहा गया ।इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता जूही जायसवाल ,डी.के. माँझी महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी मनोज भाई ,मुक्तेश्वर सागर सहित बड़ी संख्या में वाणिज्य संकाय के छात्र -छात्राएं उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन  आदित्य सिंह बीकॉम तृतीय वर्ष एवं आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष  जी. पी .पटेल ने किया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!