पिथौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत लहरौद से सरपंच पद हेतु श्रीमति शशिलता अनंत वर्मा ने ठोकी ताल

नंदकिशोर अग्रवाल, पिथौरा नगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज निर्वाचन कार्यालय द्वारा होते ही प्रदेश भर में आचार संहिता लागू हो गई है और इसी के साथ प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए अपनी दावेदारी जिला ,जनपद नगर पालिका,नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों हेतु जताने लगे हैं इसी तारतम्य में पिथौरा से लगे ग्राम पंचायत लहरौद से लहरौद निवासी वार्ड क्रमांक 7 श्रीमती शशिलता अनंत वर्मा ने भी सरपंच पद हेतु अपनी सशक्त दावेदारी पेश की है। श्री अनंत सिंह वर्मा जी पिथौरा ब्लाक के जानेमाने सामाजिक , धार्मिकएवम राजनितिक ब्यक्तित्व के धनी एवम निर्विवाद नागरिक हैं। वे पिथौरा के स्वर्गीय श्री रामसिंह वर्मा कल्लू गुरुजी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के अनुज हैं एवम कांग्रेस के कई उच्च पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं एवम ग्राम पंचायत लहरौद में कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में उनकी सशक्त पकड़ है।चर्चा में उन्होंने कहा कि मैंने आज तक कभी चुनाव नहीं लड़ा।किन्तु ग्रामवासियों के बहुत अधिक अनुरोध को मेरे द्वारा टालना असम्भव हो रहा है अतः मैने अपनी धर्मपत्नी के लिए ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु चुनाव में दावेदारी पेश की है।बता दें कि अनंत सिंह वर्मा क्षेत्र के एक ऐसे कार्यकर्ता हैं जो कांग्रेस पार्टी में वर्षो से सेवा दे रहे हैं वहीं शहीद स्मारक से आरम्भ से जुड़े हुए हैं, एक ओर ग्राम पंचायत सरकड़ा से वर्ष 1993-94 में पृथक हो कर ग्राम लहरौद एवम नया पारा को मिला कर नया ग्राम पंचायत लहरौद के निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है वहीं पिथौरा शांति समिति में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।इनकी सभी सरल ब्यवहार को देखते लगता है कि इन्हें ग्राम पंचायत लहरौद में भरपूर प्यार और स्नेह मिलेगा।
























