महांसमुद: जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ट्रेंडों में दिया जायेगा प्रशिक्षण

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवकों के लिए 09 मई 2022 से इलेक्ट्रिशियन, दोपहिया वाहन मरम्मत, सीसी टीवी इंस्टालेशन एवं युववितयों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण हेतु पंजीयन आरंभ किया जा रहा है। पंजीयन पूर्ण होने पर प्रशिक्षण शुरू की जाएगी। बड़ौदा आरसेटी के निदेशक संजीव प्रकाश ने बताया कि नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रशिक्षार्थी बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुॅच कर या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 7723.299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402.81974 में सम्पर्क कर नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं तथा प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी कार्यालयीन समय पर प्राप्त कर सकते हंै। प्रशिक्षण के लिए बीपी एल राशन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की 3 फोटो साथ लाएं।






















