छत्तीसगढ़

बागबाहरा: लालपुर दुर्गा चौक में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस को आज 03 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति लालपुर दुर्गा चौक बागबाहरा में अपने चखना दुकान में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम चखना दुकान लालपुर दुर्गा चौक बागबाहरा पहुंचकर रेड किया गया । जहां पर पुलिस को आते देख शराब पीने वाले भाग गये। चखना दुकान में एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम अजय कुमार साहू पिता भोला राम साहू उम्र 44 साल साकिन वार्डनं0 06 लालपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया एवं पुछताछ करने पर लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया। आरोपी अजय कुमार साहू के कब्जे से 02 अंग्रेजी गोवा शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100 -100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 130 रूपया, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है। एवं 03 फुटे चना पैकेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!