महासमुंद

76 हजार रुपये के साथ 8 जुआरी चढे़ पुलिस के हत्थे

(महांसमुद काकाखबरीलाल). पंजाबी पारा वार्ड नं 13 में सोमवार शाम को तुषार चौहान नामक एक व्यक्ति के घर मे 12-15 लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति के घर से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के घर के भीतर प्रवेश करने से पहले ही कुछ जुआरी भागने मे कामयाब हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के पास से 76 हजार नगद और 8 मोबाइल जब्त कर सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 144 व धारा 188 के उल्लंघन का मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा जा रहा है। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नं 13 में तुषार चौहान के घर कुछ जुआरी इकट्ठे हो कर रुपए का दांव लगा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल एक टीम बनाकर मुखबिर के दिए सूचना स्थल पर पहुंच कर घर के भीतर प्रवेश कर रहे थे तभी कुछ जुआरी मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए,लेकिन पुलिस की टीम ने 8 व्यक्तियों को पकड़ने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार जुआरियों में राजकुमार साहू शंकर नगर महासमुन्द, प्रवीण नागदेव आदर्श नगर,तुषार चौहान,प्रिन्स पींचा, राहुल लुनिया, आनंद कामदार,संतोष कुमार साहू, हितेष चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कारवाई की जा रही है। 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!