छत्तीसगढ़
बसना: दशगात्र कार्यक्रम में गए युवक का मोटर साइकिल पार मामला दर्ज

गौरीशंकर डडसेना ने बसनाथाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नबर 10 तालपारा बसना में रहता है । कृषि कार्य करता हैं । दिनांक 15.04.22 के 10 बजे से 11:30 बजे के मध्य में ग्राम बंसुला में चर्तुभुज साव के घर के सामने अपनी मोटर सायकल लाल काले कलर की बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 GT 3778 कीमती 50000 रूपये को खडी कर दशगात्र कार्यक्रम में गया था वापस आकर अपनी मोटर सायकल को देखा जहां खडी किया था वहा नही था आस पास पता तलाश किया पता नही चला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी मोटर सायकल चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
AD#1























