छत्तीसगढ़

सरायपाली : धान खरीदी केंद्र केदुवां में अध्यक्ष की अनुकरणीय पहल किसानों को मिल रहा भरपेट भोजन

सरायपाली ब्लाक अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र केदुवा में समिति के अध्यक्ष तेजराम पटेल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए आने वाले कृषकों को स्वयं के व्यय से प्रतिदिन भोजन कराने की शुरुआत 14 दिसम्बर से की गई है।

समिति के अध्यक्ष तेजराम पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी में कृषकों को समर्थन मूल्य पर 2500 रुपए प्रति क्विंटल देकर एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से कृषकों का हित संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। जिसे देखकर समिति के अध्यक्ष पटेल ने कृषक भाइयों के हित में स्वयं के व्यय पर धान खरीदी केंद्र में धान बेचने के लिए आने वाले कृषक भाइयों की सहूलियत के लिए केदुवा धान खरीदी केन्द्र में प्रतिदिन उनके भोजन की व्यवस्था करने का निश्चय किया। इससे यहां आने वाले कृषक सदस्य लाभान्वित होंगे और अन्य समितियों, व्यक्तियों को भी कृषक हित के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक एस.के. तिग्गा ने धान खरीदी केन्द्र केदुवा में उपस्थित कृषक सदस्यों को भोजन परोसा तथा कृषकों के साथ ही बैठकर भोजन किया। इस दौरान तिग्गा ने धान खरीदी केन्द्र केदुवा का निरीक्षण किया। इस दौरान अंकेक्षण अधिकारी डी.डी. जोगांश सहकारिता विस्तार अधिकारी एम. एल. कोटक, समिति के पूर्व अध्यक्ष तेजराम पटेल, कोमल नायक, समिति के संचालक सदस्य सर्वविजय शंकर पटेल, हेमसागर पटेल, नेपाल सिदार, भगत साहू उपस्थित थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!