छत्तीसगढ़

40 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पण्डरीपानी का योगेश बंजारे नाम का व्यक्ति अपने घर के पीछे खेत में अवैध रूप से महुआ शराब छुपाकर रखा है, पुलिस की टीम सहमति प्राप्त कर योगेश बंजारे के घर खेत में दबिश दिया। जहां एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेश बंजारे पिता स्व. हेमलाल बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी पण्डरीपानी थाना पटेवा जिला महामसुन्द का रहने वाला बताया। आरोपी योगेश बंजारे के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के 15-15 लीटर क्षमता वाली दो पीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा में कुल 30 लीटर एवं 05-05 लीटर क्षमता वाली दो पीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा में कुल 10 लीटर कुल जुमला 40 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब कीमती 12,000 रूपये का जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।इसी तरह पटेवा पुलिस को 15 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ढांक निवासी दुकालू विश्वकर्मा ग्राम ढांक से रामपुर जाने कर कच्ची रास्ता में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते रंगे हाथों पकडा गया. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दुकालू विश्वकर्मा पिता स्व0 समारू विश्वकर्मा उम्र 49 साल साकिन ग्राम ढांक, थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम पचरी का प्रमोद सेंगर अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया मुहैया कराते रंगे हाथों पकडा गया. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रमोद सेंगर पिता अमृत लाल सेंगर उम्र 25 वर्ष, साकिन ग्राम पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया. आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!