UGC ने जारी की मान्यता प्राप्त विवि की सूची, CV RAMAN का नाम नहीं.. जाने और कौन-कौन से यूनिवर्सिटी को मिली है मान्यता

⏩UGC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर दिया खण्डन, किसी भी यूनिवर्सिटी की मान्यता अभी तक रद्द नहीं की गई है.
काकाखबरीलाल/रायपुर: डा सीवी रमन यूनिवर्सिटी को बड़ा झटका लगा है। यूजीसी ने डॉ. सीवी रामन यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजुकेशन यानि दूरस्थ शिक्षा की मान्यता रद्द कर दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानि यूजीसी की तरफ से जारी की गयी सूची में सीवी रामन यूनिवर्सिटी का नाम नहीं है। कल जारी हुई सूची में सिर्फ छत्तीसगढ़ से सिर्फ पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी को ही मान्यता दी गई है। हालांकि उसे भी सिर्फ एक कोर्स की ही मान्यता मिली है, और वो बीए की।
BREKING.. UGC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर दिया खण्डन, किसी भी यूनिवर्सिटी की मान्यता अभी तक रद्द नहीं की गई है.

यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों के लिए डिस्टेंस एजुकेशन के लिए वर्ष 2018-19 के दाखिले के लिए सूची जारी कर दी है। सूची में बिलासपुर स्थित प्रदेश की एक मात्र स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी को ही मान्यता दी है। जहां डिस्टेंस एजुकेशन में केवल बेचलर ऑफ आर्टस संचालित को ही मान्यता दी गयी है।
BREKING: छात्र न हों परेशान.. नहीं हुआ है अब तक किसी भी यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द
आपको बता दें कि डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी के खिलाफ वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कई शाखाओं के माध्यम से मोटी रकम लेकर फर्जी डिग्रियां बांटने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। बिलासपुर पुलिस ने इस निजी यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलपति संतोष चौबे, रजिस्ट्रार गौरव शुक्ला और उप रजिस्ट्रार नीरज कश्यप के अलावा पूर्व रजिस्ट्रार शैलेश पांडे के खिलाफ स्थानीय कोटा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। ये आदेश विश्विद्यालय का बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि मान्यता नहीं मिलने की सूरत में अब पूरे देश भर में फैले विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर बंद हो जायेंगे।
यह खुलासा कुछ दिन पहले ही हुआ था, जब कुछ छात्रों के सर्टिफिकेट को वैरिफिकेशन के दौरान अयोग्य करार दिया गया था। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के कई राज्यों में यहां से पास आउट छात्रों ने नौकरी के लिए आवेदन जमा किया था। इसके बाद डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई फर्जी डिग्रियों की जांच शुरू की गई।
























