रायपुर

सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, महिला बोली- एक नहीं कई बार किया

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर में एकबार फिर पिता का रुतबा कलंकित हुआ है। एक पिता ने अपनी 8 वर्ष की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रावांभाठा निवासी आरोपी शंभुबीन अपनी दूसरी पत्नी और सौतेली बच्ची के साथ रहता है। बच्ची को अकेला पाकर पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता बच्ची की माँ के मुताबिक आरोपी इससे पहले भी बच्ची के साथ गलत काम करता रहा है।

फिलहाल मां द्वारा घटना की शिकायत के बाद खमतराई थाना पुलिस ने बलात्कार और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!