
महासमुंद(काकाखबरीलाल)। बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर में रहने वाले एक व्यक्ति की कोरोना का टीका लगाने के बाद 24 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई मृतक किसी प्रकार से बीमार नहीं था परिवार जनों ने कोरोना टीका लगने के बाद हुई मौत को लेकर सवाल खड़े कर दिया है, पिथौरा ब्लाक के ग्राम सावित्रीपुर में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति विभीषण बंजारे जिसने कल अपने गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में कोरोनावायरस का टीका लगवाया था और टीका लगवा कर वह अपने घर चला गया था कुछ घंटे तक वह ठीक ठाक रहा और रात को खाना खाकर सो गया सुबह अचानक उसके छाती पेट और शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ जिस हाथ में कोरोना का टीका लगा था वहां भी काफी तेज दर्द होने लगा और उसकी आवाज सुनकर के घर वाले भी उसके पास पहुंचे तब तक विभीषण बंजारे का पूरा शरीर पसीने से लथपथ हो चुका था, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने सुबह 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और विभीषण बंजारे को 108 एंबुलेंस में लेकर बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां लाने के बाद डॉक्टर ने विभीषण बंजारे की नब्ज टटोलकर देखी अब उसे मृत घोषित कर दिया कोरोना का टिका लगने के बाद 24 घंटे के अंदर मृत्यु हो जाने का जिले का यह पहला मामला है परिजनों ने बताया कि मृतक किसी प्रकार से बीमार नहीं था अब कोरोना का टिका लगाने के बाद उसके अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और आज उनकी मौत हो गई वहीं महासमुंद जिले के टीकाकरण अधिकारी का कहना है कि कोरोना का टीका कल मृतक ने अपने गांव के उप स्वास्थ्यकेंद्र में लगाया था और आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से उसे बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की है अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा कि मौत का कारण क्या है वही बसना स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी का भी कहना है कि सुबह मृतक को उनके पास इलाज के लिए लाए थे जहां डॉक्टर के द्वारा जब उन्हें देखा गया तब तक वह मृत हो चुका था मौत का अभी वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की मौत का कारण क्या है पुलिस अधिकारी भी मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि मृतक की मौत किन कारणों से हुई है बहरहाल टीका लगने के बाद 24 घंटे के अंदर किसी की मौत हो जाने का जिले का यह पहला मामला है जिसके बाद लोगों में दहसत है,
























