LIC की इस शानदार पॉलिसी में सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, पाएं जिंदगी भर पेंशन

दिल्ली (काकाखबरीलाल).LIC New Jeevan Shanti Policy: एलआईसी की जीवन शांति स्कीम रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक फायदेमंद स्कीम है. इसमें पेंशन के दो विकल्प मिलते हैं. जिसमें पहला इमीडिएट एन्युटी और दूसरा डिफर्ड एन्युटी है. इस स्कीम में भविष्य को सुरक्षित बनाने और रिटायरमेंट के बाद पैसों की कमी को पूरा करने के लिए हर महीने एक तय रकम मिलती है.
यह योजना LIC के पुराने प्लान जीवन अक्षय जैसा ही है. जीवन शांति पॉलिसी में आपके पास दो Option होते हैं. पहला है इमीडिएट एन्युटी और दूसरा है डेफ्फर्ड एन्युटी. यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है. पहले यानी इमीडिएट एन्युटी के तहत पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन की सुविधा मिल जाती है. वहीं, दूसरी यानी डेफ्फर्ड एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के 5,10,15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा मिलती है. सबसे बड़ी बात कि आप चाहें तो अपनी पेंशन तुरंत शुरू भी करा सकते हैं.
किसे मिलेगा फायदा (People Of This Age Can Take Benefits)
LIC की इस योजना को कम से कम 30 वर्ष और अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं. इसके अलावा जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 साल बाद और इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है. दोनों विकल्पों के लिए पॉलिसी को लेते समय सालाना दरों की गारंटी दी जाएगी. योजना के तहत विभिन्न वार्षिकी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के मोड उपलब्ध है. लेकिन इस पॉलिसी को लेने से पहले ध्यान रखें कि एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है. इस योजना को ऑफलाइन और साथ ही ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है.
स्कीम के फायदे (Benefits Of LIC Jeevan Shanti Scheme)
1.एलआईसी की इस स्कीम में डेथ बेनेफिट मिलता है. जिसके चलते निवेशक की मृत्यु पर उसके परिवार व नॉमिनी को पेंशन के साथ अन्य लाभ दिए जाते हैं.
इस योजना में आपको 2 विकल्प मिलेंगे, पहला इमीडिएट एन्युटी और दूसरा डिफर्ड एन्युटी. इमीडिएट एन्युटी में निवेशक को भुगतान तुरंत मिलने लगता है. वहीं डिफर्ड एन्युटी में आप एक सिंगल प्रीमियम का भुगतान करके योजना में निवेश करते हैं तो कुछ निश्चित सालों बाद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं.
3.कम से कम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना जरूरी होता है. इसमें निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.
कैसे है फायदे का सौदा
एलआईसी की इस पॉलिसी में अगर कोई व्यक्ति 30 या 35 साल में एकमुश्त 5 लाख रुपए निवेश करता है और 20 साल बाद पेंशन पाना चाहता है तो करीब 21.6 फीसदी सालाना ब्याज के हिसाब से पेंशन मिलेगी. लिहाजा हर साल 1.05 लाख रुपए मिलेंगे. अगर इस रकम को आप मंथली लेना चाहते हैं तो ये करीब 9 हजार रुपए बनेंगे. अच्छी बात यह है कि ये पेंशन राशि आपको आजीवन मिलती रहेगी.
























