छत्तीसगढ़

Jio यूजर्स के लिए खुशख़बरी! इस पर रिचार्ज फ्री दे रहा फोन

Jio अपने यूजर्स को कई आकर्षक प्लान ऑफर करता है. लो कॉस्ट प्रीपेड प्लान से लेकर लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स तक कंपनी के पोर्टफोलियो में कई आकर्षक रिचार्ज मौजूद हैं. कंपनी कई ऐसे प्लान भी ऑफर करती है, जो कुछ खास फोन के लिए होते हैं यानी जियो फोन के लिए. कंपनी ने जियो फोन को उन कंज्यूमर्स के लिए लॉन्च किया था, जो फीचर फोन में कुछ स्मार्ट फीचर चाहते हैं.

अगर आपकी स्मार्टफोन से जुड़ी जरूरत कम है और लंबी बैटरी, कॉम्पैक्ट डिजाइन, सोशल मीडिया जैसे बेसिक फीचर्स चाहते हैं, तो Jio Phone एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
फिलहाल कंपनी इस फीचर फोन के साथ आकर्षक ऑफर भी दे रही है. इस ऑफर के तहत आपको सिर्फ रिचार्ज प्लान खरीदने पर Jio Phone फ्री मिलेगा. इसके साथ ही आपको कई टेलीकॉम बेनिफिट्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स.
जियो के इस प्लान में यूजर्स को दो साल की वैलिडिटी मिलेगी. यानी आप को एक बार 1999 रुपये खर्च करना होगा और फिर दो साल के लिए कोई टेंशन नहीं. हालांकि, इसमें डेटा काफी कम मिलता है.
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सर्विस मिलती है. इसके साथ ही आपको Jio Phone भी मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को 48GB डेटा मिलता है. यह प्लान नए यूजर्स के लिए है. इसके साथ ही आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
इस प्लान में यूजर्स को Jio Phone के साथ एक साल की वैलिडिटी मिलती है. रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है.
इसके साथ ही आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. जियो फोन में 4G सपोर्ट मिलता है. हैंडसेट टॉर्च, एफएम रेडियो, रिंगटोन, कैमरा, माइक्रो फोन और स्पीकर, कॉल हिस्ट्री जैसे फीचर्स के साथ आता है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!