बलौदा:डंडे से पिटाई मामला दर्ज

बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।करन निषाद ने पुलिस को बताया कि वह सुन्दर नगर बलौदा का निवासी है कक्षा 11वीं तक पढा लिखा है। रोजी मजदूरी का काम करता है। कि दिनांक 04/05/2025 को दोस्त सुरेन्द्र विशाल के बारात में शरीक होने रात्रि में ग्राम कापूकुण्डा गया था, उसी रात्रि दिनांक 05/05/2025 के करीबन शाम 12.30 बजे मेन रोड़ ग्राम कापूकुण्डा में खड़ा था तो कापूकुण्डा निवासी धनुर्जय बरिहा उम्र करीबन 40 वर्ष आया और हमारे गांव के लड़कों को यही गाली बका है कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर अपनें हाथ में रखे बाँस के डण्डे से सिर, पीठ, कमर व बायें हाथ में मार दिया, जिससे सिर में चोट लग कर सूजन आ गया तथा बायें हाथ की उंगली में चोट लगकर खून निकलनें लगा। घटना को वहाँ उपस्थित ग्राम बलौदा के खिरोद्र डडसेना, उमेश बरिहा, उपेन्द्र बरिहा देखे सुने व बीच बचाव किये हैं गाली गलौज सुननें से बहुत बुरा लगा है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























