
काकाखबरीलाल पिथौरा – गत दिनों स्थानीय राज महल मे अमात्य गोंड़ समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन व युवक – युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात ईष्टदेव बड़ादेव की पूजा – अर्चना तथा रानी विष्णुप्रिया देवी को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.डी.नाग व्याख्याता सोनासिल्ली , अध्यक्षता कार्तिकराम ठाकुर राज्याध्यक्ष कौड़ियाराज , विशेष अतिथि रनसाय ठाकुर अध्यक्ष आदिवासी महासंघ कौड़िया ,गजेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा , योगेश्वर नेताम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सर्वआदिवासी समाज पिथौरा, मोहन ठाकुर ,जयसिंह नेगी आडिटर 18 गढ़ , भूषण सिंह सूर्यवंशी गोड़ी धर्म प्रचारक, श्रीमती लता ठाकुर , श्रीमती रेखा ठाकुर थे ।
मुख्य अतिथि के डी नाग ने समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया समाज के युवा पीढ़ी को समाजिक कार्यो मे आगे आने का आव्हान किया । इसके बाद विवाह योग्य युवक – युवती का परिचय सम्मेलन हुआ । कार्यक्रम को योगेश्वर नेताम ,गजेंद्र ठाकुर ,रनसाय ठाकुर , प्रेमवल्लभ सूर्यवंशी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के अंत मे 2016 – 17 के समाज के मेधावी छात्र – छात्राओं को समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन भानुराम ठाकुर सहसचिव आदिवासी महासंघ द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे पालेश्वर सिंह ठाकुर , मुंशीराम ठाकुर , सुखीराम ठाकुर , श्यामलाल ठाकुर ,टीकाराम ठाकुर ,रामकुमार ठाकुर, जनकराम ठाकुर, हीराधर सोम,संतराम ठाकुर,जयसिंह ठाकुर,बरतिया ठाकुर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

























