छत्तीसगढ़

सरायपाली: भीषण गर्मी के बाद भी छोटे बच्चे रोजा रखकर परिवार के साथ देश में शांति की मांग रहे हैं दुआ

भीषण गर्मी के बाद भी छोटे छोटे बच्चे शिद्दत के साथ गर्मी में रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं । 45 डिग्री टेम्प्रेचर में रोजा 15 घंटे से अधिक का होने के बाद भी छोटे तो दूर बड़े लोग भी रोजा मुश्किल से रख पाते हैं, ऐसे में इन बच्चों का हौसला काबिले तारीफ है । रमजान का महीना 2 अप्रैल से चालू होकर 3 मई 30 दिनों तक जारी रहेगा , रमजान शरीफ का महीना अप्रैल महीने में आया है जब के इस बार गर्मी भी बहुत तेज है! चिलचिलाती धूप के साथ दोपहर में गर्म हवाएं चलने से गर्मी और तपिश भी मुस्लिम समाज के बच्चों के हौसले को कम नहीं कर पाई । छोटे – छोटे बच्चे रोजा रखने में पीछे नहीं है । अल सुबह साढ़े तीन बजे जब घर के लोग सेहरी के लिए उठते हैं तो बच्चे भी उठ जाते हैं। सेहरी करने के बाद जवान, बुजुर्ग, बच्चों द्वारा नमाज अदा की जा रही है , रोजा रखने के अलावा बच्चों द्वारा अपनी स्कूल की पढ़ाई भी पूरी की जा रही है । 8 साल के बालक अरसान खान, तबरेज खान, और अहद खान , 7 वर्ष की बालिका नजफ सबा, 9 वर्ष की बालिका कैफा और जिया खातून, 6 वर्ष की बालिका शिफा खातून , 8 वर्ष के बालक जैनुल आबिदीन, और आमिल हुसैन, 9 वर्ष की बालिका आलिया तबस्सुम, शिफा शाहीन , और आफिया नियारिया, एवं 11 वर्ष की बालिका इफ्फत रूही और 11 वर्ष के बालक तौसीफ खान, शाहिद खान, और तौसीफ मेमन, विगत 25 दिनों से लगातार रोजा रख कर इबादत कर रहे हैं । बच्चों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए परिजन में परिवार के लोग रोजा रखने से मना करते हैं लेकिन रमजान के पवित्र महीने में लगातार रोजा रख कर समाज में एक मिसाल पेश की जा रही है।
जामा मस्जिद सरायपाली के पेश इमाम मौलाना अब्दुस्सत्तार अशरफी साहब ने बताया कि आज की आने वाली रात ही शबे कद्र होगी और आज ही की रात अल्लाह तआला ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ किताब कुरआन शरीफ को हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद स्वल्लल्लाहु तआला अलैही वसल्लम पर उतारा था, जिसे पूरी दुनिया कुरआन मजीद के नाम से जानती है, आज की रात नमाजे तरावीह में कुरान शरीफ भी मुकम्मल किया जाएगा।
कुरआन शरीफ में है कि जो शख्स आज की रात रब की इबादत में गुजारेगा तो उसे 1000 महीनों के बराबर इबादत करने का सवाब दिया जाएगा और उसके लिए अल्लाह के फरिश्ते पूरी रात दुआ करते रहते हैं यहां तक की सुबह हो जाती है।
इस रमजान में कई बच्चों ने अपना पहला रोजा रखा है , इन बच्चों की रोजा इफ्तारी की रस्म शाम को 6.28 मिनट में कराई जा रही है । इस मौसम में रोजा 15 घंटे से अधिक का है , जो भीषण गर्मी में है, ऐसे में इन बच्चों का हौसला काबिले तारीफ है । पांच वक्त की नमाज अदा कर छोटे बच्चों द्वारा देश में अमन एवं चैन की दुआ की जा रही है ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!