कोरोना को मात देकर मंत्री के OSD ने जीती कोरोना से जंग

रायपुर काकाखबरीलाल. कोरोना संक्रमण ने समाज के हर वर्ग और आयु के लोगों को प्रभावित किया है। राज्य राजस्व सेवा छत्तीसगढ़ की अधिकारी दिव्या वैष्णव का भी परिवार इस महामारी के चपेट में आया था। दिव्या वैष्णव वर्तमान में राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की ओएसडी हैं। डिप्टी कलेक्टर दिव्या वैष्णव ने बताया कि 15 अप्रैल को उनके 68 वर्षीय पिता कृष्ण दास वैष्णव , 65 वर्षीय माता विमल वैष्णव और बड़ी बहन कविता वैष्णव (38 वर्ष) कोविड टेस्ट में पॉजिटिव आए। हम सभी बहुत चिंतित थे क्योंकि उस समय रायपुर जिला कोरोना के भयावह संक्रमण से गुजर रहा था।
उन्होंने बताया कि उनकी बात डॉ. अंजली शर्मा नायाब तहसीलदार और नोडल होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम रायपुर से हुई। उन्होंने बहुत सरल तरीके से रायपुर में संचालित कंट्रोल रूम के बारे में व होम आइसोलेशन रजिस्ट्रेशन लिंक के बारे में जानकारी दी। होम आइसोलेशन की टीम लगातार हम सभी के साथ संपर्क करती रही। नगर निगम जोन क्रमांक-6 की अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर संभव सहायता की। होम आइसोलेशन वेब लिंक के माध्यम से हमें डॉ. निलय मोझरकर असाइन हुए । उन्होंने बहुत अच्छे से पूरे परिवार की चिकित्सकीय देखभाल की। होम आइसोलेशन अवधि के 17 दिन सभी स्वस्थ हैं । कोई चिकित्सकीय शिकायत नहीं है। इसका श्रेय होम आइसोलेशन रायपुर की पूरी टीम को जाता है। दिव्या वैष्णव ने आइसोलेशन कंट्रोल रूम रायपुर के प्रत्येक सदस्यों के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि आप सभी ऐसे ही सकारात्मक ऊर्जा ,कर्तव्यनिष्ठा और विश्वास के साथ कोरोना के विरुद्ध इस जंग में अपना योगदान देते रहिए। उन्होंने इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी हैं
























