छत्तीसगढ़

किरणमयी नायक का बयान शर्मनाक, नारी अस्मिता के खिलाफ – अनामिका

एक मिनट भी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद में रहने की अधिकारी नहीं है किरणमयी नायक।

रेप पीड़िताओं पर सवाल खड़ा किया ,महिलाओं का अपमान किया, महिलाओं से मांगे माफी , पद से तत्काल दे इस्तीफा ।

रायपुर छत्तीसगढ़ ,काकाखबरीलाल। अजीत जोगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनामिका पाल ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक के द्वारा दिया गया बयान “ज्यादातर लड़कियां सहमति से संबंध बनाती है फिर रेप का केस दर्ज कराती है” पर कड़ी आपत्ति करते हुए बयान को शर्मनाक और नारी अस्मिता के खिलाफ कहा है। डॉ अनामिका पाल ने कहा किरणमयी नायक ने ऐसा बयान देकर महिला विरोधी होने और कुंठित मानसिकता का परिचय दिया। किरणमयी नायक को राज्य महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण पद में एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है, किरणमयी से इस्तीफा देने और महिला समाज से माफी मांगने की मांग की है।

अनामिका पॉल ने कहा देश भर में रेप की घटनाएं बढ़ रही है , हजारों लोग सड़क में उतकर हाथों में मोमबत्ती लेकर रेप पीड़िताओं के लिए न्याय मांगते है वहीं महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर आसीन किरणमयी नायक के बयान ने देश के अनेक रेप पीड़ितो बहनों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है । किरणमयी नायक का बयान एक महिला होकर महिलाओं का अपमान है जो अक्षम्य जिसकी जितनी भी निंदा किया जाए कम है।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!